1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुंछ में LoC के नजदीक दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की पोस्टों की रेकी करना था मकसद!

पुंछ में LoC के नजदीक दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की पोस्टों की रेकी करना था मकसद!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 11:19 am IST,  Updated : Nov 22, 2020 11:19 am IST

जम्मू कश्मीर में पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान का ड्रोन दिखा है, मेंढर के अलावा बॉर्डर पर मनकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी ड्रोन दिखा है। 

pakistani drone spotted near loc in poonch jammu kashmir । पुंछ में LoC के नजदीक दिखा पाकिस्तानी ड्र- India TV Hindi
पुंछ में LoC के नजदीक दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की पोस्टों की रेकी करना था मकसद Image Source : INDIA TV

पुंछ. हिंदुस्तान में आतंकी वारदातों को अंजाम देने का प्लान फेल होने के बाद पाकिस्तान ड्रोन से साजिश पर उतर आया है, हालांकि इसबार भी उसकी ड्रोन वाली साजिश भी बेनकाब हो गई है। जम्मू कश्मीर में पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान का ड्रोन दिखा है, मेंढर के अलावा बॉर्डर पर मनकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी ड्रोन दिखा है। पाकिस्तानी आर्मी ड्रोन के जरिए बॉर्डर के पास के इलाकों में जासूसी कर रहा है।

पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत