1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकी 'लोन वुल्फ अटैक' की रच रहा था साजिश, यमुना किनारे दबा रखे थे हथियार

दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकी 'लोन वुल्फ अटैक' की रच रहा था साजिश, यमुना किनारे दबा रखे थे हथियार

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Oct 12, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 12:21 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी का नाम मोहम्मद अशरफ है और वह 15 साल से दिल्ली में रह रहा था और दिल्ली के स्लीपर सेल का मुखिया था।

दिल्ली: पाकिस्तानी...- India TV Hindi
दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकी 'लोन वुल्फ अटैक' की रच रहा था साजिश, यमुना किनारे दबा रखे थे हथियार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. देशी की राजधानी नई दिल्ली में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों के हाथ बहुत सारी ऐसी जानकारी लगी है जिससे पता चलता है कि आतंकवादी दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

जांच एजेंसियों ने आतंकवादी को दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में स्थित रमेश पार्क की गली नंबर 10 से गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी दिल्ली में 'लोन वुल्फ अटैक' की साजिश रच रहा था और इसके लिए उसने कालिंदी कुंज के पास यमुना किनारे रेत में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी का नाम मोहम्मद अशरफ है और वह 15 साल से दिल्ली में रह रहा था और दिल्ली के स्लीपर सेल का मुखिया था। सूत्रों से यह भी पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकवादी भारत आने वाले आतंकवादियों को हथियार तथा आने-जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था करता था।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी ने भारत में रहकर एक लड़की से शादी भी कर ली थी। दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तमाम पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी ने जम्मू-कश्मीर में कुछ आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की बात भी कबूली है, हालांकि दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत