1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी महिला गोवा से गिरफ्तार, बंगला किराये पर लेकर बनाया था ठिकाना

पाकिस्तानी महिला गोवा से गिरफ्तार, बंगला किराये पर लेकर बनाया था ठिकाना

 Published : Jan 20, 2021 11:23 am IST,  Updated : Jan 20, 2021 11:23 am IST

गोआ की कलंगुड पुलिस ने पाकिस्तानी की एक महिला को हिरासत में लिया है। यह 27 वर्षीय महिला बिना किसी दस्तावेज के गोवा में रह रही थी।

पाकिस्तानी महिला गोवा...- India TV Hindi
पाकिस्तानी महिला गोवा से गिरफ्तार, बंगला किराये पर लेकर बनाया था ठिकाना 

गोआ की कलंगुड पुलिस ने पाकिस्तानी की एक महिला को हिरासत में लिया है। यह 27 वर्षीय महिला बिना किसी दस्तावेज के गोवा में रह रही थी। यह महिला नेपाल सीमा से बिना वैध दस्तावेजों के भारत पहुंची थी। चैंकाने वाली बात यह है कि इस महिला ने साउथ गोवा में एक विला किराए पर लिया था। वहीं एक भारतीय महिला भी इसके साथ रह रही थी। 

सूत्रों ने कहा कि वह मई 2020 में गोवा में घुसने में कामयाब रही और काफी दिन कुछ होटलों में रही। इसके बाद उसने साउथ गोआ के  कांदोली में एक विला किराए पर लिया। खास बात यह है कि दिल्ली की रहने वाली एक भारतीय महिला भी इस अवैध प्रवास के दौरान पाकिस्तान की इस महिला के साथ रह रही थी। लेकिन इस महिला ने भी पुलिस को जानकारी नही दी कि उसके साथ कोई पाकिस्तान की महिला नागरिक अवैध दस्तावेजों के साथ रह रही है। 

गोआ पुलिस पाकिस्तानी महिला से पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसे हिरासत केंद्र में रखा गया है। गोवा पुलिस मामले की छानबीन और जांच कर रही है। सवाल उठता है कि क्यों उस महिला ने सीधे पाकिस्तान से भारत ने आकर पहले पाकिस्तान से नेपाल जाकर फिर वहां से अवैध तरीके से भारत में घुसकर गोआ आई। साथ ही एजेंसियां यह भी जानने की कोशिश कर रही हैं कि गोवा में आने के पीछे उसका मकसद क्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत