1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज फिर जली हैं 5 सपूतों की चिताएं, शहीदें के परिवार का दर्द कैसे सुनाएं?

आज फिर जली हैं 5 सपूतों की चिताएं, शहीदें के परिवार का दर्द कैसे सुनाएं?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 22, 2016 09:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 11:06 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकियों से लोहा लेते वक्त देश के 5 जबांजों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। शहीद कैप्टर पवन कुमार, शहीद कैप्टर तुषार महाजन, शहीद भोला सिंह, शहीद ओम

martyrs
martyrs

जब तिरंगे से लिपटें घर पहुंचे परमवीर

शहीद भोला सिंह की बेटी को पिता के घर लौटने का इंतजार था, पापा घर लौटे तो लेकिन तिरंगे में लिपटे हुए शहादत की एक वीरगाथा के साथ। जिस 6 साल के बेटे ने प्यारे डैडी की ऊंगलियां थाम कर चलना सीखा, उन्हीं हाथों से पापा को आज मुखाग्नि देनी पड़ी।

शहीद की बेटी कहलाने पर गर्व

भारत माता पर आंच आई तो आतंकियों से लोहा लेते हुए राज सिंह राणा भी शहीद हो गए। खून के आखिर कतरे तक लड़ते रहे, हाथ तब रूके जब सांसों ने हौसले का साथ छोड़ दिया। पापा की इसी हिम्मत और जज्बे का नजीता है कि शहीद की बेटी कहलाने पर गर्व है।

परमवीरों के परिवार का दर्द कैसे सुनाएं?

जिगर के टुकड़े को खोने का दर्द क्या होता है,शहीद ओम प्रकाश के घरवालों से बेहतर भला कौन समझेगा। मां के पास आज बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों के बीच बैठी पत्नी एकदम खामोश है ये खामोशी बहुत कुछ कह रही है। पिता ने हिम्मत जुटाई हुए कहा हम आंसू क्यों बहाए,एक बेटे ने अपनी भारत माता के लिए बलिदान दिया है।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत