1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Nursery Admission: निजी स्कूलों के मानदंड़ों से बढ़ी अभिभावकों की परेशानी

Nursery Admission: निजी स्कूलों के मानदंड़ों से बढ़ी अभिभावकों की परेशानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 01:05 pm IST

भागते हुए दिल्ली शहर में एक बार फिर पेरेंट्स की रेस शुरु हो गई है। बुधवार को दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चालू हो गई। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने पहले से ही आदेश जारी किए थे।

file photo- India TV Hindi
delhi school

नई दिल्ली: भागते हुए दिल्ली शहर में एक बार फिर पेरेंट्स की रेस शुरु हो गई है। बुधवार को दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चालू हो गई। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने पहले से ही आदेश जारी किए थे। सभी स्कूलों को इन आदेशों को ध्यान में रख कर अपनी वेबसाइट पर मानक जारी करने थे। लेकिन कुछ स्कूलों ने आदेशों का उल्लंघन कर ऐसे मानक तय किए जिससे अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर स्कूलों में स्कूल से बच्चों के घर की दूरी के आधार पर ज्यादा अंक दिए जा रहे हैं।

ऑनलाइन फॉर्म मिलने के कारण पहले दिन (27 दिसंबर को) स्कूलों में कुछ खास भीड़ नहीं दिखी। अभिभावकों की मदद के लिए नर्सरी एडमिशन के नाम से वेबसाइट भी चलाई जा रही है। अभी ईडब्लूएस (Economically Weaker Section) के फॉर्म नहीं आए हैं।

स्कूलों द्वारा 26 दिसंबर तक ही वेबसाइट पर मानक जारी किए जाने थे, लेकिन 27 दिसंबर की शाम तक भी कुछ स्कूलों ने मानक जारी किए। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के मानक ठीक तरह से स्पष्ट, न्यायसंगत और पारदर्शी होने की बात कही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत