नई दिल्ली: इससे ज्यादा डरावनी और चौंकाने वाली खबर क्या होगी जब गे बच्चों के माता-पिता ही उनका रेप करवाएं। ख़बर है कि भारत में कई माता-पिता अपने गे बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए उनका रेप यानि बलात्कार करवा रहे हैं।
LGBT की क्राईसिस इंटरवेंशन टीम की ओर से जुटाए गए आकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 सालों में आंध्र प्रदेश में 15 ऐसे मामले सामने आए हैं जहां माता-पिता ने अपने बच्चों के 'सुधारात्मक बलात्कार' यानी 'करेक्टिव रेप' करवाए हैं।
क्राईसिस इंटरवेंशन टीम की सदस्य, विजयंता मोगली के बताया कि, "हमें यकीन है कि इससे जुड़े और भी मामले हैं जिनका कोई हिसाब नहीं है।"
उन्होंने बताया कि, " आने वाले दिनों में इस तरह के और मामले भी सामने आएंगे। वे इसलिए नहीं कि बलात्कार के मामले दर्ज होंगे बल्कि परिवारो की ओर से इस तरह के मामलो में मदद की गुहार की जाएगी।"
आगे की स्लाइड में जानें क्या है "करेक्टिव रेप"..