1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'ऑडर मी' ऐप लॉन्च करेगा पतंजलि, सीधे घर होगी कोरोना दवा की डिलीवरी

'ऑडर मी' ऐप लॉन्च करेगा पतंजलि, सीधे घर होगी कोरोना दवा की डिलीवरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 02:40 pm IST

स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के संस्थान पतंजलि ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल' लॉन्च कर दी है।

'ऑडर मी' ऐप लॉन्च करेगा पतंजलि, सीधे घर होगी कोरोना दवा की डिलीवरी- India TV Hindi
'ऑडर मी' ऐप लॉन्च करेगा पतंजलि, सीधे घर होगी कोरोना दवा की डिलीवरी Image Source : INDIA TV

हरिद्वार: स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के संस्थान पतंजलि ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल' लॉन्च कर दी है। इसकी होम डिलीवरी के लिए भी जल्द ही मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की जाएगी। स्वामी रामदेव ने कहा कि अगल सोमवार तक 'ऑडर मी' ऐप लॉन्च कर दी जाएगी, जिससे घर पर हो दवाई की डिलीवरी संभव हो पाएगी।

स्वामी रामदेव ने कहा कहा कि पूरा देश और दुनिया जिस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा था आज वो क्षण आ गया है। कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार हो गई है। इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाए। 

पतंजलि योगपीठ में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि पूरे विश्व में पहला ऐसा आयुर्वेदिक संस्थान है जिसने जड़ी बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद कोरोना महामारी की दवाई प्रमाणिकता के साथ बाजार में उतारी है। 

उन्होंने कहा कि यह दवाई शत प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि 100 मरीजों पर नियंत्रित क्लिनिकल ट्रायल किया गया जिसमें तीन दिन के अंदर 69 प्रतिशत और चार दिन के अंदर शत प्रतिशत मरीज ठीक हो गये और उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हो गयी।

बाबा रामदेव ने कहा, “यह इतिहास की बहुत बड़ी घटना है।'’ उन्होंने इस संबंध में कटाक्ष भी किया और कहा कि हो सकता है कि कई लोग इस दवाई पर संदेह करें और 'कहें कि यह कैसे हो सकता है।' रामदेव ने कहा कि हम 'कोरोनिल' को पतंजलि योगपीठ से पूरे विश्व के लिए लॉन्च कर रहे हैं और पूरे आयुर्वेद जगत के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है। 

उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार तक वह एक ऐप जारी करेंगे जिससे लोगों को घर बैठे-बैठे कोरोना की तीनों दवाइयां मिल जाया करेंगी। स्वामी रामदेव ने कहा कि हम आने वाले समय में कोरोना के कारण गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हुए मरीजों पर भी अपनी दवाई का परीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी इस दवा का परीक्षण कोरोना संक्रमण के पहले और दूसरे चरण के मरीजों पर हुआ है जिन्हें शत-प्रतिशत फायदा हुआ है। 

रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस दवा के अनुसंधान में पतंजलि और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से परीक्षण और क्लीनिक ट्रायल किया। साथ ही बताया कि अनुसंधान का कार्य अभी जारी रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत