1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पवन हंस हादसा : एक पायलट का शव बरामद

पवन हंस हादसा : एक पायलट का शव बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2015 12:53 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 12:53 pm IST

मुंबई:  पांच दिन पहले मुंबई तट के पास अरब सागर में पवन हंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता हुए उसके दो पायलट में से एक का शव सोमवार को बचावदल ने बरामद कर लिया।

पवन हंस हादसा : एक...- India TV Hindi
पवन हंस हादसा : एक पायलट का शव बरामद

मुंबई:  पांच दिन पहले मुंबई तट के पास अरब सागर में पवन हंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता हुए उसके दो पायलट में से एक का शव सोमवार को बचावदल ने बरामद कर लिया। एक अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर (एएस 365 एन3) की कॉकपिट और पायलट का शव सोमवार देर शाम मुंबई से करीब 80 नॉटिकल मील की दूरी पर समुद्र की तलहटी में मिला। फिलहाल पायलट की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।


अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का कुछ मलबा समुद्र में 75 मीटर नीचे जाकर मिला। हेलीकॉटर के बाकी हिस्सों और एक अन्य पायलट की तलाश अभी जारी है। दुर्घटना के बाद से ही कई एजेंसियां दिन-रात इस दिशा में लगी हुई हैं।

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने हेलीकॉप्टर के पायलट और मलबे तक पहुंचने के लिए जहाज, विमान, हेलीकॉटर तैनात किए हुए हैं और सोनार यंत्र से खोज पड़ताल भी करवाई। आखिरकार आईएनएस मकर और एमएसवी फुगरो मैपर की सूचना के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त पवन हंस हेलीकॉप्टर के मलबे तक पहुंचा गया, जिसे बाहर निकाल लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत