1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘एयर इंडिया या तो मासिक भुगतान करे, या 18 अक्टूबर से छह हवाइअड्डों पर नहीं मिलेगा ईंधन’

‘एयर इंडिया या तो मासिक भुगतान करे, या 18 अक्टूबर से छह हवाइअड्डों पर नहीं मिलेगा ईंधन’

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2019 11:32 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 12:00 am IST

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एयर इंडिया को पत्र लिखकर कहा है, ‘‘एकमुश्त मासिक भुगतान न होने के कारण बकाये (ईंधन का बचा हुआ बिल) में कमी नहीं आयी है।’’ इस पत्र को पीटीआई-भाषा ने देखा है।

Air India- India TV Hindi
‘एयर इंडिया या मासिक भुगतान करे, या 18 अक्टूबर से छह हवाइअड्डों पर नहीं मिलेगा ईंधन’ Image Source : TWITTER

नई दिल्लीएयर इंडिया को अल्टीमेटम देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बृहस्पतिवार एअर इंडिया को महीने का एकमुश्त भुगतान 18 अक्टूबर तक करने को कहा है और चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वे उसे छह घरेलू हवाईअड्डों पर ईंधन की आपूर्ति रोक देंगी।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एयर इंडिया को पत्र लिखकर कहा है, ‘‘एकमुश्त मासिक भुगतान न होने के कारण बकाये (ईंधन का बचा हुआ बिल) में कमी नहीं आयी है।’’ इस पत्र को पीटीआई-भाषा ने देखा है।

तीनों तेल कंपनियां पहले बता चुकी हैं कि एयर इंडिया पर उनका 5,000 करोड़ रुपये का ईंधन भुगतान बकाया है। इसमें से कुछ बकाया आठ महीने पुराना हो चुका है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 22 अगस्त को कोच्चि, मोहाली, पुणे, पटना, रांची और विशाखापत्तनम हवाईअड्डों पर एअर इंडिया को ईंधन आपूर्ति रोक दी थी। इसकी वजह एयर इंडिया का भुगतान में चूक करना है।

हालांकि नागर विमानन मंत्रालय के दखल पर उन्होंने यह आपूर्ति सात सितंबर को दोबारा शुरू कर दी थी। लेकिन अब कंपनियों ने पत्र में कहा है कि मासिक आधार पर एकमुश्त भुगतान ना करने पर वह 18 अक्टूबर से एअर इंडिया की ईंधन आपूर्ति बंद कर देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत