ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने पेमा खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। अब पेमा खांडू 29 मई को सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर दी। किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद हैं।
Related Stories
आपको बता दें कि हाल ही में हुए अरुणाचल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। सूबे में भाजपा ने 60 में 41 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस महज चार और एनपीपी महज पांच सीटें जीत सकी।