1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के काम में दखल देने का हक नहीं: मद्रास हाईकोर्ट

किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के काम में दखल देने का हक नहीं: मद्रास हाईकोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 04:40 pm IST

मद्रास हाईकोर्ट के मदुरई बेंच से पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी को झटका लगा है।

Kiran Bedi - India TV Hindi
Kiran Bedi 

चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट के मदुरई बेंच से पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी को केंद्र शासित प्रदेश की सरकार की रोजमर्रा की गतिविधियों में दखल का अधिकार नहीं है।

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी माह में पुडुचेरी के सीएम वी नारायण सामी लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी पर राज्य के काम में गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। नारायण सामी ने आरोप लगाया था कि उनकी योजनाओं और प्रशासनिक आदेशों को लेफ्टिनेंद गवर्नर मंजूरी नहीं दे रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत