1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचलियों को प्रदेश आने के लिए उपायुक्त कार्यालय में ऑनलाइन करना होगा आवेदन

हिमाचलियों को प्रदेश आने के लिए उपायुक्त कार्यालय में ऑनलाइन करना होगा आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2020 06:45 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 06:49 pm IST

हिमाचल प्रदेश में वापस आने के इच्छुक देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों को संबंधित उपायुक्तों के समक्ष ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पूरी जांच के बाद उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

People of the State stranded in different parts of the country willing to come back must apply onlin- India TV Hindi
People of the State stranded in different parts of the country willing to come back must apply online Image Source : PTI

हिमाचल प्रदेश में वापस आने के इच्छुक देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों को संबंधित उपायुक्तों के समक्ष ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पूरी जांच के बाद उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। उन्होनें बताया कि सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि क्वारंटिन मकैनिजम को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए और लोगों पर निरंतर सतर्कता बरती जानी चाहिए ताकि लोग होम क्वारंटिन में ना चले जाए।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के छह नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर.डी.धीमन ने बताया कि नए मामलों में से तीन सोलन और दो सिरमौर से हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक सात लोग की मौत हुई है। 

धीमन ने बताया कि रविवार को चंबा के एक कोविड-19 मरीज को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में अभी तक 406 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 11 लोग राज्य छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। राज्य में फिलहाल 237 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत