1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्घालु

सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्घालु

 Written By: IANS
 Published : Aug 01, 2015 11:04 am IST,  Updated : Aug 01, 2015 11:17 am IST

लखनऊ: पवित्र सावन महीने का आज पहला दिन है। सावन के शुरू होते ही कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के कई शहरों में शिव भक्तों की मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें

सावन के पहले दिन...- India TV Hindi
सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्घालु

लखनऊ: पवित्र सावन महीने का आज पहला दिन है। सावन के शुरू होते ही कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के कई शहरों में शिव भक्तों की मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पढ़ें: जानिये सावन का महत्‍व, क्यों होती है शिव जी की पूजा?

सूत्रों के अनुसार, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ सहित कई शहरों में सुबह से ही लोग शिव मंदिरों के बाहर लम्बी कतारों में लगे हुए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। इस मौके पर आने वाले श्रद्घालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद में मन कामेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

पुलिस के एक अधिकरी ने बताया कि सावन महीने की शुरुआत के साथ ही मंदिरों के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पश्चिमी उप्र के कुछ संवदेनशील जिलों में पीएसी की कम्पनियां तैनात हैं।

अधिकारी के मुताबिक, सावन में ही पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू होती है और इस दौरान पश्चिमी उप्र के कई जिलों में शांति भंग की आशंका बनी रहती है, लिहाजा संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत