1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: बीयर की बोतल में रखा एसिड पीने से व्यक्ति की मौत, भोपाल के निजी अस्पताल में दो दिन रहा भर्ती

मध्य प्रदेश: बीयर की बोतल में रखा एसिड पीने से व्यक्ति की मौत, भोपाल के निजी अस्पताल में दो दिन रहा भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2020 06:18 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 06:18 pm IST

भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में घर में बीयर की बोतल में रखा एसिड पी जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

मध्य प्रदेश: बीयर की बोतल में रखा एसिड पीने से व्यक्ति की मौत- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: बीयर की बोतल में रखा एसिड पीने से व्यक्ति की मौत Image Source : PTI

भोपाल: भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में घर में बीयर की बोतल में रखा एसिड पी जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक का नाम सुरेश साजलकर है, जो यहां चक्की चौराहे के पास रहता था। उसने 13 अप्रैल को अपने घर में बीयर की बोतल में रखा एसिड पिया था। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

टीटी नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव चौकसे ने बताया कि चक्की चौराहे पर रहने वाले सुरेश साजलकर ने 13 अप्रैल को घर में बीयर की बोतल में रखा एसिड पी लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गयी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सुरेश की बुधवार को मौत हो गयी।

चौकसे ने बताया कि मृतक के बयान नहीं हो सके और उसके परिजन से भी अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। इसलिए यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना के समय पीड़ित शराब के नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आपको बता दें फिलहाल लॉकडाउन के कारण राज्य में शराब की दुकाने भी बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत