1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जहर खाने वाले शख्स की अस्पताल ले जाते समय हादसे में मौत

जहर खाने वाले शख्स की अस्पताल ले जाते समय हादसे में मौत

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 07:54 pm IST

तेलंगाना में रविवार को अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जा रहे जहर खाए व्यक्ति की मौत हो गई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

हैदराबाद: तेलंगाना में रविवार को अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जा रहे जहर खाए व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कामरेड्डी जिले के उगरवई स्टेज के पास हुआ जब एम्बुलेंस ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, येलारेड्डी गांव के निवासी ने कुछ व्यक्तिगत परेशानी के चलते जहर खा लिया था। उसे एंबुलेंस में पड़ोस के राजन्ना सिरकिला जिले के येलारेडिपेट स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत