1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना हत्याकांड: पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत गुरुवार तक बढ़ी

शीना हत्याकांड: पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत गुरुवार तक बढ़ी

 Written By: IANS
 Published : Nov 23, 2015 09:07 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 09:07 pm IST

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड के चार आरोपियों में से एक पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत सोमवार को एक विशेष अदालत ने गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी। पीटर को सीबीआई अदालत में पेश किया गया।

पीटर मुखर्जी की...- India TV Hindi
पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत गुरुवार तक बढ़ी

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड के चार आरोपियों में से एक पीटर मुखर्जी की सीबीआई हिरासत सोमवार को एक विशेष अदालत ने गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी।

पीटर को सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अभियोजन ने उसे 10 दिन और सीबीआई हिरासत में देने का आग्रह किया। अदालत से कहा गया कि अपनी सौतेली बेटी की हत्या की जांच में पीटर सहयोग नहीं कर रहा है।

मुखर्जी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उसे तीन दिन के लिए (सोमवार तक) सीबीआई हिरासत में सौंप दिया गया था।

सीबीआई ने कुछ अन्य बातों के साथ यह भी कहा था कि मुखर्जी को शीना बोरा की हत्या की जानकारी थी।

अगस्त में मुंबई पुलिस ने शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये तीनों 3 दिसंबर तक के लिए सीबीआई की हिरासत में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत