1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 2.58 रुपये और डीजल 2.26 रुपये हुआ महंगा

पेट्रोल 2.58 रुपये और डीजल 2.26 रुपये हुआ महंगा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2016 07:02 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 07:02 am IST

पेट्रोल की कीमत में 2.58 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.26 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस माह पेट्रोल डीजल की कीमत में यह बढ़ोत्तरी दूसरी बार की गई है।

petrol pump- India TV Hindi
petrol pump

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत में 2.58 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.26 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस माह पेट्रोल डीजल की कीमत में यह बढ़ोत्तरी दूसरी बार की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 65.60 रूपये प्रति लीटर और डीजल 53.93 रूपये प्रति लीटर मिलेगा। बीते 17 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

इंडियन ऑयल कार्प ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पेट्रोल एवं डीजल उत्पाद के मौजूदा स्तर और रूपया-डॉलर विनिमय दर में बढ़ोतरी का असर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर हुआ है। इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत