नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम आज 2.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 98 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। आज मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 61.87 रुपये प्रति लीटर होगा। अभी तक यह 59.68 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।
इसी तरह डीजल अब 48.33 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 49.31 रपये प्रति लीटर हो जाएगा। इससे पहले 17 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 3.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में 1.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
पेट्रोल के दामों में यह लगातार दूसरी बढोत्तरी है जबकि डीजल के दामों में यह चौथी बढोत्तरी है। 16 फरवरी से डीजल के दामों में अब तक तीन बार कुल 3 . 65 रूपये प्रति लीटर की बढोत्तरी हुई है।
आईओसी ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद दामों का वर्तमान स्तर और रूपया अमेरिकी डॉलर विनिमय दर से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढोत्तरी जरूरी हो गई थी जिसके कारण इसके दामों में संशोधन करके इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर डाला गया है।