1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोमवार को महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल, जानिए क्‍या हैं आज की कीमतें

सोमवार को महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल, जानिए क्‍या हैं आज की कीमतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2019 08:39 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 08:39 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चला आ रहा कटौती का दौर सोमवार को थम गया।

Petrol Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel price

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चला आ रहा कटौती का दौर सोमवार को थम गया। सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दर्ज की गई नई कीमतों के मुताबिक पेट्रोल आज 21 पैसे और डीजल 8 पैसे महंगा हो गया। 

दिल्‍ली में आईओसीएल द्वारा जारी कीमतों पर गौर करें तो आज यहां पेट्रोल की कीमत 68.50 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 68.29 रुपए थी। डीजल की बात करें तो आज पेट्रोल भरवाने के लिए आपको रविवार की कीमत 62.16 की बजाए आज 62.24 रुपए खर्च करने होंगे। 

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के लिए 74.16 रुपए खर्च करने होंगे। रविवार को यहां पेट्रोल की कीमत 73.95 रुपए थी। डीजल की बात करें तो यहां पर रविवार को जहां डीजल की कीमत 65.04 रुपए थी, वहीं सोमवार को यह कीमत बढ़कर 65.12 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत