1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल के दाम फिर घटे, जानिए आज के भाव

पेट्रोल, डीजल के दाम फिर घटे, जानिए आज के भाव

 Reported By: IANS
 Published : Jan 04, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 02:01 pm IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले भी पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों तक गिरावट जारी रही थी।

पेट्रोल, डीजल के दाम फिर घटे, जानिए आज के भाव- India TV Hindi
पेट्रोल, डीजल के दाम फिर घटे, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले भी पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों तक गिरावट जारी रही थी। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। डीजल के दाम दिल्ली और मुंबई में 22 पैसे, जबकि कोलकाता में 21 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को क्रमश: 68.44 रुपये, 70.58 रुपये, 74.10 रुपये और 71.01 रुपये प्रति लीटर थीं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 62.44 रुपये, 64.21 रुपये, 65.34 रुपये और 65.91 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए।

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 68.74 रुपये, 68.61 रुपये, 69.99 रुपये और 69.77 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन चारों शहरों में डीजल की कीमतें घटकर क्रमश: 62.10 रुपये, 61.97 रुपये, 62.93 रुपये और 62.71 रुपये लीटर हो गई हैं।

पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर में भी घटकर क्रमश: 64.73 रुपये, 68.62 रुपये, 72.62 रुपये, 71.46 रुपये और 69.22 रुपये प्रति हो गए हैं। इन पांचों नगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 59.47 रुपयेए 61.99 रुपये, 65.71 रुपये, 63.66 रुपये और 64.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा