1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दही के साथ मिलाएं हल्दी-बेसन, हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाएं, बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

दही के साथ मिलाएं हल्दी-बेसन, हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाएं, बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 30, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 11:09 pm IST

How to double the glow of the skin: अगर आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप दही, हल्दी और बेसन के मिक्सचर को अप्लाई कर सकते हैं।

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए क्या लगाएं?- India TV Hindi
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? Image Source : FREEPIK

घर बैठे-बैठे त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए आप इस नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको एक से दो स्पून बेसन, एक से दो स्पून दही और चुटकी भर हल्दी की जरूरत पड़ेगी। बेसन हो या फिर हल्दी हो या फिर दही हो, तीनों चीजों में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फेस पैक रेसिपी- सबसे पहले एक कटोरी में दही निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरी में बेसन और हल्दी भी निकाल लीजिए। अब आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना चाहिए। एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें आप औषधीय गुणों से भरपूर इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं।

कैसे लगाएं फेस पैक- आपको इस गाढ़े पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आपको हल्के हाथों से अपनी त्वचा को रगड़ते हुए चेहरे को साफ कर लेना है। मुंह धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

बढ़ सकता है निखार- त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। अगर आप दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। टैनिंग को अलविदा कहने के लिए भी इस फेस पैक को यूज करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल