क्या आपको तीखा, चटपटा और मसालेदार खाने का शौक है? अगर हां, तो आपको भेलपूरी की रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए। भेलपूरी बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भेलपूरी बनाने के लिए आपको एक कटोरी मुरमुरे, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक कटोरी मिक्चर नमकीन, एक कटोरी खट्टी मीठी नमकीन या फिर भुजिया, हाफ चम्मच नमक, एक नींबू, एक चम्मच टोमैटो सॉस, हाफ चम्मच लाल मिर्च पाउडर और हाफ चम्मच चाट मसाला चाहिए होगा। आइए स्टेप बाई स्टेप भेलपूरी की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
पहला स्टेप- सबसे पहले प्याज को छीलकर काट लीजिए। इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च को धोकर बारीक-बारीक काट लीजिए।
दूसरा स्टेप- अब एक कटोरे में मुरमुरे, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च को निकाल लीजिए।
तीसरा स्टेप- इसके बाद नमकीन को भी एड कर लीजिए और आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी नमकीन को चूज कर सकते हैं। अब इसी कटोरे में नमक और नींबू भी निकाल लीजिए।
चौथा स्टेप- अब आपको टोमैटो सॉस, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला भी निकाल लेना है। आखिर में सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
अब आप भेलपूरी को सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को भेलपूरी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। घर पर बनी इस भेलपूरी का स्वाद तो बढ़िया होगा ही और हाइजीन के बारे में भी आपको कोई चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। महज 10 मिनट के अंदर भेलपूरी सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी। अगर कभी घर पर अचानक से मेहमान आ जाएं और आपके पास ज्यादा समय न हो, तो भी आप इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।