1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ज्वार की रोटी बेलते ही टूट जाती है और बनती है कड़क तो मिलाएं ये चीज फूली-फूली और मुलायम बनेंगी रोटियां

ज्वार की रोटी बेलते ही टूट जाती है और बनती है कड़क तो मिलाएं ये चीज फूली-फूली और मुलायम बनेंगी रोटियां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 30, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 09:34 pm IST

Soft Jowar Roti Recipe: अगर आप ज्वार के आटे को इस तरह से गूथेंगे , तो इसकी रोटियां न सिर्फ आसानी से बनेंगी बल्कि फूली-फूली, नरम और स्वादिष्ट भी बनेंगी।

ज्वार की रोटी बनाने का तरीका- India TV Hindi
ज्वार की रोटी बनाने का तरीका Image Source : YOUTUBE - @VAISHALIKAHALEFOODRECIPES

ज्वार की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खासकर अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या अच्छा पाचन चाहते हैं तो इस रोटी को डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, ज्वार की रोटी सेहत के लिए जितनी फायदेमंद होती है उसे बनाना उतना ही मुश्किल होता है। दरअसल, ज्वार की रोटी बनाते समय अक्सर वह टूटकर बिखर जाती है और और पकने के बाद बहुत ज़्यादा टाइट हो जाती है। ज्वार के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसे संभालकर बनाना पड़ता है। अगर आपको भी इस समस्या से दो चार होना पड़ता है तो हम आपके लिए बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप ज्वार की रोटी को फटने से बचा सकते हैं और वह मुलायम भी बनेगी।  

ज्वार की रोटी बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:

  • उबलता पानी में गुंथे आटा: अगर आप चाहते हैं कि ज्वार की रोटी बनाते समय वह टूटकर बिखरे न या गैस की आंच पर एकदम कड़क न बन जाए तो उसके आटे को गूंथने के लिए हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसका आटा गूंथने के लिए पानी खौलता हुआ होना चाहिए, हल्का गर्म नहीं। गर्म पानी में आटा गूंथने से रोटियां मुलायम बनती हैं।

  • आटे को खूब मसलें: ज्वार के आटे को गूंथते समय 3-4 मिनट तक अच्छी तरह से मसलें ताकि उसमें लचीलापन आ जाए। जितना ज़्यादा आटे को मसलते हैं रोटियां उतनी ही सॉफ्ट बनती हैं। 

  • बेलते समय बरतें सावधानी: अगर ज्वार की रोटियां बेलते समय, किनारे से फट रही हैं तो उसे ठीक करने के लिए किनारे पर उंगलियों से पानी लगाकर ठीक कर लें और उसके बाद बेलें। बेलने के बाद रोटियों को हमेशा मध्यम आंच पर सेकें, धीमी आंच पर सेंकने से वह सख्त हो जाएगी।

ज्वार की रोटियां खाने के फायदे

ज्वार की रोटी पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जो ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। यह वजन घटाने, पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को ठंडा रखने में अत्यधिक फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल