1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने की सेल्‍स टैक्‍स में वृद्धि, कर्नाटक में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

सरकार ने की सेल्‍स टैक्‍स में वृद्धि, कर्नाटक में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 04, 2019 08:24 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 08:24 pm IST

सेल्स टैक्स दर में वृद्धि होने से कर्नाटक में पेट्रोल का भाव अब 70.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल कादाम 64.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

petrol pump- India TV Hindi
petrol pump Image Source : PETROL PUMP

बेंगलुरु। कांग्रेस समर्थन वाली कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर सेल्‍स टैक्‍स बढ़ाने की घोषणा की है। वाहन ईंधन से प्राप्‍त होने वाले टैक्‍स राजस्‍व को बचाने के लिए राज्‍य सरकार ने पेट्रोल पर सेल्‍स टैक्‍स की दर बढ़ाकर 32 प्रतिशत और डीजल पर 21 प्रतिशत कर दी है।

इससे पहले पेट्रोल पर सेल्‍स टैक्‍स की दर 28.75 प्रतिशत और डीजल पर 17.73 प्रतिशत थी। सेल्‍स टैक्‍स दर में वृद्धि होने से कर्नाटक में पेट्रोल का भाव अब 70.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल कादाम 64.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। राज्‍य सरकार ने सेल्‍स टैक्‍स में वृद्धि को तत्‍काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

पिछले 10 हफ्तों से पेट्रोल और डीजल के दाम में आ रही गिरावट की वजह से राज्‍य सरकार को ईंधन पर टैक्‍स से मिलने वाले राजस्‍व में नुकसान हो रहा था। इसी नुकसान से बचने के लिए सरकार ने सेल्‍स टैक्‍स की दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

राज्‍य सरकार ने अपने बयान में कहा है कि सेल्‍स टैक्‍स की दर बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के बावजूद राज्‍य में ईंधन का मूल्‍य पड़ोसी राज्‍यों की तुलना में कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा