1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गावस्कर और तेंदुलकर का बड़ा प्रशंसक हूं: पिचाई

गावस्कर और तेंदुलकर का बड़ा प्रशंसक हूं: पिचाई

 Written By: IANS
 Published : Dec 17, 2015 06:01 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 06:02 pm IST

नई दिल्ली: खुद को क्रिकेट का बड़ा मुरीद बताने वाले गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने आज कहा कि वह बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे और उनकी ख्वाहिश सुनील गावस्कर जैसा बनने की थी।

Google chief Sundar Pichai says he is big fan of Gavaskar...- India TV Hindi
Google chief Sundar Pichai says he is big fan of Gavaskar and Tendulkar

नई दिल्ली: खुद को क्रिकेट का बड़ा मुरीद बताने वाले गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने आज कहा कि वह बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे और उनकी ख्वाहिश सुनील गावस्कर जैसा बनने की थी। श्रीराम कालेज में छात्रों से बातचीत में उन्होंने कहा, कई भारतीयों की तरह मेरा भी सपना क्रिकेटर बनने का था। मैं सुनील गावस्कर का बड़ा प्रशंसक था और बाद में सचिन तेंदुलकर का मुरीद बना।

उन्होंने कहा कि उन्हें टेस्ट और वनडे मैचों में मजा आता है, लेकिन टी20 मैच उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि टेस्ट क्रिकेट अद्भुत है। मुझे इसे देखने का समय भी मिला, लेकिन टी20 मुझे उतना पसंद नहीं है। पिचाई ने यह भी कहा कि वह फुटबाल और बार्सीलोना के स्टार लियोनेल मेस्सी के प्रशंसक हैं।

भारत में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को इंटरनेट से जोड़ने की गूगल की कोशिशों के बारे में बताते हुए पिचाई ने कहा कि इसके लिए कंपनी अपने कार्यक्रम का देश भर में विस्तार कर रही है। पिचाई ने कहा, हमारा जोर सभी तक इंटरनेट पहुंचाना है, यह सुनिश्चित करना है कि हमारे उत्पाद उनके लिये सार्थक हों और हमारा प्लेटफार्म इंटरनेट तक उन्हें अपनी आवाज पहुंचाने की अनुमति दे। चेन्नई में पले-बढ़े पिचाई ने कल वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा आईटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत