1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में पीयूष गोयल होंगे नेता सदन, निर्मला सीतारमण के नाम की भी थी अटकलें

राज्यसभा में पीयूष गोयल होंगे नेता सदन, निर्मला सीतारमण के नाम की भी थी अटकलें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2021 03:33 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 03:58 pm IST

संसद के मानसून सत्र से पहले भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता चुना है।

पीयूष गोयल बने राज्यसभा में नेता सदन- India TV Hindi
पीयूष गोयल बने राज्यसभा में नेता सदन Image Source : PTI

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता (नेता सदन) चुना है। बता दें कि 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2021) शुरू होना है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए मोदी कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय वापस लेकर उन्हें कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।

पीयूष गोयल को थावरचंद गहलोत की जगह राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया है। गोयल से पहले थावरचंद गहलोत ही राज्यसभा में भाजपा के नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन, अब थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है और उनकी जगह पीयूष गोयल को राज्यसभा में नेता सदन की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यसभा में सदन का नेता बनने को लेकर पहले केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम की भी अटकलें थीं। लेकिन, बुधवार का दिन आते-आते उनके नाम की सभी अटकलें फीकी पड़ गईं और पीयूष गोयल को भाजपा ने राज्यसभा में सदन का नेता चुन लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत