1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, ईमेल के जरिये भेजी गई अहम जानकारी

रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, ईमेल के जरिये भेजी गई अहम जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 01:12 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 01:12 pm IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल के यहां स्थित घर में कथित रूप से चोरी की कोशिश करने के मामले में उनके घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, ईमेल के जरिये भेजी गई अहम जानकारी- India TV Hindi
रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, ईमेल के जरिये भेजी गई अहम जानकारी

मुंबई: रेल मंत्री पीयूष गोयल के यहां स्थित घर में कथित रूप से चोरी की कोशिश करने के मामले में उनके घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है। घर में रखे एक कम्प्यूटर से कुछ सूचना अज्ञात लोगों के साथ कथित रूप से साझा करने को लेकर विष्णु के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Stories

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजधानी से मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को मुंबई लाया गया। कथित चोरी का यह मामला 19 सितंबर को प्रकाश में तब आया, जब गोयल की पत्नी यात्रा से मुंबई लौटीं और उन्होंने घर से चांदी के बर्तन और एंटीक समेत कुछ कीमती सामान नदारद पाया। मंत्री के घर में काम करने वाला कुमार भी लापता था। 

केंद्रीय मंत्री का फ्लैट दक्षिणी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात का भी संदेह है कि कुमार ने गोयल के घर में रखे एक निजी कंप्यूटर से कुछ अहम जानकारी ईमेल के जरिये किसी और को भेजी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 381 (सहायक द्वारा की गई चोरी), 405 (आपराधिक विश्वासघात) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी के अनुसार आगे की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत