1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पीयूष गोयल, आइंस्टीन को बताया गुरुत्वाकर्षण का अविष्कारक

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पीयूष गोयल, आइंस्टीन को बताया गुरुत्वाकर्षण का अविष्कारक

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 12, 2019 07:23 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 07:24 pm IST

भौतिकी में अभी तक यही पढ़ा और पढ़ाया जाता रहा है कि गुरुत्वाकर्षण की खोज महान वैज्ञानिक न्यूटन ने की। हालांकि, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मानें तो गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने नहीं बल्कि आइंस्टीन ने की। गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की।

Piyush Goyal trolled for Einstein Discovered Gravity  Remark Goes Viral - India TV Hindi
Piyush Goyal trolled for Einstein Discovered Gravity  Remark Goes Viral  Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली। भौतिकी में अभी तक यही पढ़ा और पढ़ाया जाता रहा है कि गुरुत्वाकर्षण की खोज महान वैज्ञानिक न्यूटन ने की। हालांकि, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मानें तो गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने नहीं बल्कि आइंस्टीन ने की। गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। इंटरनेट उपयोक्ताओं ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया। 

देश में आई मंदी और 5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने के सवाल पर रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जो तर्क दिए उससे वह सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए कहा कि आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित ने कोई मदद नहीं की थी। अत: देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के लक्ष्य को गणित के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये। 

टिप्पणी के बाद लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की। आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिये याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिए। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी सोशल मीडिया पर लोगों ने खिंचाई की थी। सीतारमण ने कहा था कि वाहन क्षेत्र में बिक्री कम होने का कारण युवाओं द्वारा ओला अैर उबर की सेवाओं का इस्तेमाल करना है। कुछ लोगों ने सीतारमण और गोयल की टिप्पणियों को मिलाकर मजे लिये। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, 'भारत की जीडीपी गिर रही है क्योंकि युवा अब जीडीपी के गणित को नहीं देख रहे हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा