1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने दिया नवरात्रि का तोहफा, 3 अक्टूबर से दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

सरकार ने दिया नवरात्रि का तोहफा, 3 अक्टूबर से दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 28, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 06:27 pm IST

इस नवरात्र अगर माता रानी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार ने नवरात्र का तोहफा दिया है। नवरात्र के मौके पर रेलवे 3 अक्टूबर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इस हाईस्पीड ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच का सफर सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा।

delhi to katra vande bharat express train- India TV Hindi
delhi to katra vande bharat express train

नई दिल्ली। इस नवरात्र अगर माता रानी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार ने नवरात्र का तोहफा दिया है। नवरात्र के मौके पर रेलवे 3 अक्टूबर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इस हाईस्पीड ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच का सफर सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा। कटरा वैष्णो देवी मंदिर जाने के रास्ते में आखिरी रेलवे स्टेशन है। फिलहाल अभी दिल्ली से कटरा जाने में ट्रेन के सफर में 12 घंटे का समय लगता है जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलने के बाद 4 घंटे कम हो जाएगा। 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रुट और टाइम टेबल

vande bharat express train
vande bharat express train

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा है कि नई दिल्ली और कटरा के बीच 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। गोयल ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.00 रवाना होगी और दोपहर 14.00 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। कटरा से वापसी में यह ट्रेन उसी दिन दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई दिल्ली से कटरा के बीच यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी में भी रुकेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कटरा पहुंचने में चार घंटे कम समय लगेगा। अभी दिल्ली से कटरा पहुंचने में 11 से 12 घंटे का समय लग जाता है। वंदे भारत एक्प्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है। गौरतलब है कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी दिल्ली से सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के बीच चलती है।

Second Vande Bharat Express
Second Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कार (कोच) लगे हैं और इसमें बैठने के लिए 1128 सीट हैं। इसमें सामान्य चेयर कार के 14 डब्बे लगे हैं, जिनमें 936 सीट हैं जबकि 2 एक्जिक्यूटिव चेयर कार में 104 सीट हैं। नई दिल्ली से कटरा तक का चेयर कार का किराया करीब 1,600 रुपए है जबकि एक्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 3,000 रुपए रखा गया है।

Vande Bharat Express train
Vande Bharat Express train

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में क्या है खास

दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें अधिक आरामदायक सीटें होने के साथ ही पैंट्री में अधिक जगह होगी। यह ट्रेन पूर्णत: वातानुकूलित है और इसे बुलेट ट्रेन के आकार में डिजायन किया गया है। कम ऊर्जा खपत और कम वजन होने के चलते यह डिब्बे स्लीपर कोच के लिए भी फिट होंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा