1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं PM मोदी, शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

कोरोना पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं PM मोदी, शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2021 09:48 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 11:58 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई, दवाओं, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित स्थिति की पूरी जानकारी ली।

कोरोना पर पल-पल की...- India TV Hindi
कोरोना पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं PM मोदी, शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक Image Source : PIB

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई, दवाओं, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित स्थिति की पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी को ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति में तेजी लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई।

उन्होंने राज्यों को ऑक्सीजन के आवंटन में वृद्धि के बारे में पीएम को सूचित किया। अधिकारियों ने पीएम मोदी को बताया कि देश में LMO का उत्पादन अगस्त 2020 में 5700 MT/दिन से बढ़कर वर्तमान में 8922 MT (25 अप्रैल 2021 को) हो गया है। LMO का घरेलू उत्पादन अप्रैल 2021 के अंत तक 9250 MT/दिन के पार जाने की उम्मीद है।

PM मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह PSA ऑक्सीजन संयंत्रों को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करें। अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि वह राज्यों को PSA ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

पीएम को ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलवे सेवा के कामकाज के बारे में और साथ ही घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के बारे में भी बताया गया है, जो भारतीय वायुसेना द्वारा ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए भरी गई हैं।

देश में 323144 नए केस, 2771 मरीजों की मौत

देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में बताया है कि संक्रमण से 2,771 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गयी है। 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है और यह संख्या बढ़कर 28,82,204 हो गयी है जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है। 

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,56,209 हो गयी है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.12 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हो गयी। 

इनमें महाराष्ट्र में 524 मरीजों की, दिल्ली में 380, उत्तर प्रदेश में 249, छत्तीसगढ़ में 226, कर्नाटक में 201, गुजरात में 158 और झारखंड में 124 मरीजों की मौत हुई। वहीं, देश में संक्रमण से अब तक 1,97,894 लोगों की मौत हुई है। 

इनमें से महाराष्ट्र में 65,284 मरीजों की, दिल्ली में 14,628, कर्नाटक में 14,627 , तमिलनाडु में 13,651, उत्तर प्रदेश में 11,414 , पश्चिम बंगाल में 11,009 पंजाब में 8530, आंध्र प्रदेश में 7736 और छत्तीसगढ़ में 7536 मरीजों की मौत हुई है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 26 अप्रैल तक 28,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,58,700 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत