1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मना सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मना सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Oct 27, 2019 12:01 am IST

साल 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा पर आईटीबीपी के जवाने के साथ दीपावली की खुशियां बांटी थीं, जबकि साल 2017 में पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज में सैनिकों से साथ दीपावली का त्योहार मनाया था।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
File Photo Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। रविवार को देशभर में दीपावली की त्योहार मनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी देश के किसी सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मना सकते हैं। साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर ITBP और सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया था।

साल 2014 में पहली बार पीएम पद संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली मनाने के लिए सैनिकों के बीच सियाचीन गए थे। सियाचीन को दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र भी कहा जाता है। साल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब की सीमा पर दीपावली मनाई थी। साल 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा पर आईटीबीपी के जवाने के साथ दीपावली की खुशियां बांटी थीं, जबकि साल 2017 में पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज में सैनिकों से साथ दीपावली का त्योहार मनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत