1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना के बढ़ते खतरे पर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

कोरोना के बढ़ते खतरे पर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 02:41 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।

pm modi- India TV Hindi
उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं प्रधानमंत्री Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं। 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत