1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर पीएम मोदी ने कहा- थलाइवा को बधाई

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर पीएम मोदी ने कहा- थलाइवा को बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2021 11:01 am IST,  Updated : Apr 01, 2021 11:01 am IST

अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को थलाइवा संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दादा साहेब पुरस्कार मिलना प्रसंन्नता का विषय है। 

PM Modi congratulates Rajinikanth for geting Dadasaheb...- India TV Hindi
PM Modi congratulates Rajinikanth for geting Dadasaheb Phalke Award Image Source : TWITTER @RAJINIKANTH

नई दिल्ली। सुपर स्टार रजनीकांत को दादा साहेब पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में रजनीकांत की प्रशंसा की है और उन्हें अलग अलग पीढ़ियों का पसंदिदा स्टार बताया है, साथ में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बहुमुखी व्यक्तित्व का इंसान भी बताया है। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को थलाइवा संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दादा साहेब पुरस्कार मिलना प्रसंन्नता का विषय है। 

पांच सदस्यों की जूरी ने सर्वसम्मति से रजनीकांत को दादा साहेब भाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस बारे में घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ''हमे इस बात की खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। इस साल के लिए रजनीकांत के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को घोषित करते हुए हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।'' 

जावडेकर ने कहा, ''50 साल से रजनीकांत फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह रहे हैं। सूरज की तरह उनका काम है, प्रतिभा, लगन और मेहनत से उन्होंने लोगों के दिलों में अपना स्थान कायम किया है। ये पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा। इसी दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिए जाते हैं।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत