1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को दी 70वें जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को दी 70वें जन्मदिन की बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2020 09:38 am IST,  Updated : Dec 12, 2020 09:38 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को उनके 70वें जन्मदिन पर शनिवार को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को दी 70वें जन्मदिन की बधाई (फाइल)- India TV Hindi
पीएम मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को दी 70वें जन्मदिन की बधाई (फाइल) Image Source : FILE

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को उनके 70वें जन्मदिन पर शनिवार को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ गौरतलब है कि तमिल अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति के क्षेत्र में आने के बारे में कई वर्षों तक विचार किया और अभी हाल में उन्होंने राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा की। रजनीकांत ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत