1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2020 07:32 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 08:19 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों के जीवन में खुशी और समृद्धि की कामना की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों के जीवन में खुशी और समृद्धि की कामना करते हुए अपने शुभकामना संदेश को ट्वीट किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दीपावली त्योहार की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशी और समृद्धि लाए। लोगों का जीवन और अधिक उज्जवल हो। उन्होंने देश के हर नागरिक के स्वस्थ और समृद्ध होने की कामना की है।

इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस दीपावली हम सभी एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत