1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समते कई नेताओं ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समते कई नेताओं ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 11, 2015 12:28 pm IST,  Updated : Nov 11, 2015 02:04 pm IST

नई दिल्ली: देशभर में आज दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिवाली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने एक बयान में कहा,

PM मोदी ने देशवासियों...- India TV Hindi
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई

नई दिल्ली: देशभर में आज दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिवाली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने एक बयान में कहा, "भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को दीवाली की शुभकामनाएं।"

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से आज अपील की कि वे रोशनी के इस त्योहार को प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाएं। मुखर्जी ने ट्वीट किया, यह त्योहार हमारे देश के सभी वर्गों के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों को दीपावली की बधाई दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं दी है. ओबामा ने मंगलवार रात फोन कर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। दीपावली को ब्रिटेन के राष्ट्रीय कैलेंडर में एक महान क्षण करार देते हुए प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दी और ब्रिटेन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए समुदाय की सराहना की।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी को लोगों को दिवाली की बधाई दी। देवव्रत ने एक बयान में कहा, "दिवाली आनंद और खुशियों का प्रतीक है और लोग बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं।" उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व लोगों के जीवन में आनंद व खुशियां लाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आशा जताई कि दीपों का यह त्योहार लोगों को दीप्तिमान करेगा और भाईचारे व एकता को मजबूत करने के साथ ही उनके लिए समृद्धि लाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत