1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंसा और आतंक मुक्त हो पाकिस्तान, प्रधानमंत्री मोदी ने दी इमरान खान को सलाह

हिंसा और आतंक मुक्त हो पाकिस्तान, प्रधानमंत्री मोदी ने दी इमरान खान को सलाह

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2018 09:57 am IST,  Updated : Aug 12, 2018 09:57 am IST

पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बनने वाली नई सरकार हिंसा और आतंक मुक्त होने की दिशा में काम करेगी इसकी उम्मीद जताई।

भारत, पाकिस्तान, प्रधानमंत्री मोदी, इमरान खान- India TV Hindi
हिंसा और आतंक मुक्त हो पाकिस्तान, प्रधानमंत्री मोदी ने दी इमरान खान को सलाह Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बनने वाली नई सरकार हिंसा और आतंक मुक्त होने की दिशा में काम करेगी इसकी उम्मीद जताई। पीएम मोदी ने कहा, मैंने इमरान खान को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी थी। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान आतंक और हिंसा से मुक्त, सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध क्षेत्र के लिए काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम पाकिस्तान से उम्मीद करते हैं कि वह सुरक्षित, संपन्न और हिंसा मुक्त राष्ट्र बने।

Related Stories

एएनआई से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं शुरू से कहता रहा हूं कि हम अपने पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं। हमने इस दिशा में कई बार खुद भी पहल की है। इतना ही नहीं भविष्य में दोनो देशों के बीच बेहतर संबंध बनने की आशा करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर करने की दिशा में कार्य करें।

इमरान खान की पार्टी पीटीआई की ओर से हाल ही में ऐलान किया गया था कि इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बारें में पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद ने कहा कि इमरान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने न्योता स्वीकार कर लिया है और गृह मंत्रालय तथा पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यालय को इसकी सूचना दे दी है कि वह इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान ने खुद सिद्धू को फोन करके न्योता दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत