1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता का जिक्र किया, कहा- कलम, आज उनकी जय बोल....

पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता का जिक्र किया, कहा- कलम, आज उनकी जय बोल....

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 04:50 pm IST

रामधारी सिंह दिनकर ने यह कविता उन वीरों को समर्पित कर लिखी थी जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश पर न्योछावर कर दिया लेकिन अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा।

पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता का जिक्र किया, कहा- कलम, आज उनकी जय बोल....- India TV Hindi
पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता का जिक्र किया, कहा- कलम, आज उनकी जय बोल.... Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लेह में अपने संबोधन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कविता 'कलम आज उनकी जय बोल' का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 'जिनके सिंहनाद से सहमी...धरती रही अभी तक डोल...कलम, आज उनकी जय बोल...। रामधारी सिंह दिनकर ने यह कविता उन वीरों को समर्पित कर लिखी थी जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश पर न्योछावर कर दिया लेकिन अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा। इसी कविता में दिनकर ने लिखा है।

जला अस्थियां बारी-बारी

चिटकाई जिनमें चिंगारी
जो चढ़ गये पुण्य वेदी पर
लिए बिन गर्दन का मोल
कलम, आज उनकी जय बोल।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी अचानक लेह पहुंचे, CSD बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल नरवणे भी साथ

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अचानक लेह का दौरा किया और यहां सैनिकों को संबोधित भी किया। उन्होंने सैनिकों से कहा कि आपकी इच्छाशक्ति हिमालय की तरह मजबूत और अटल है, देश को आप पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सशस्त्र बलों की जरूरतों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी अचानक लेह पहुंचे, CSD बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल नरवणे भी साथ

उन्होंने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि विस्तारवाद का युग समाप्त हो गया है; यह विकास का समय है। इसी संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी की इन पंक्तियों को सुनाकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत