1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार इमैनुएल बोन ने PM मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार इमैनुएल बोन ने PM मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 08:02 pm IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक मामलों के सलाहकार इमैनुएल बोन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार इमैनुएल बोन ने PM मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा- India TV Hindi
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार इमैनुएल बोन ने PM मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा Image Source : TWITTER/@NARENDRAMODI

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक मामलों के सलाहकार इमैनुएल बोन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति मैक्रॉन के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने के साथ एक सफल बैठक की। भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी में प्रगति पर खुशी व्यक्त की, COVID-19 के बाद दुनिया की बेहतरी पर बात की, मेरे दोस्त इमैनुएल मैक्रों को भारत दौरे के लिए निमंत्रण दोहराया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने भी बैठक की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘रणनीतिक साझेदारी विचारों के समिलन का प्रतीक है। फ्रांस के राष्ट्रपति के कूटनीतिक मामलों के सलाहकार माननीय इमैनुएल बोन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।’’ 

गौरतलब है कि पेरिस और नयी दिल्ली के बीच होने वाले वार्षिक रणनीतिक संवाद के लिए भारत आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के कूटनीतिक मामलों के सलाहकार बोन ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी बातचीत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।