1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधीनगर में मां से मिले पीएम मोदी, करीब तीस मिनट रहे साथ

गांधीनगर में मां से मिले पीएम मोदी, करीब तीस मिनट रहे साथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2019 10:17 am IST,  Updated : Jan 19, 2019 10:17 am IST

पीएम मोदी जब भी गुजरात के दौरे पर गांधीनगर में होते हैं तो मां से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात के सिलसिले में 17 जनवरी से गांधीनगर में हैं। मोदी आज हजीरा में देश में बनी होवित्जर तोप के-9 वज्र देश को सौपेंगे।

गांधीनगर में मां से मिले पीएम मोदी, करीब तीस मिनट रहे साथ- India TV Hindi
गांधीनगर में मां से मिले पीएम मोदी, करीब तीस मिनट रहे साथ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी मां से मुलाकात की। पीएम मोदी अपनी मां हीरा बेन से गांधीनगर में मिले। आज सुबह नौ बजकर चार मिनट पर मोदी अपनी मां से मिलने घर पहुंचे। मां के साथ मोदी ने करीब तीस मिनट का वक्त बिताया और वहां से हजीरा के लिए निकल गए। इस दौरान पीएम मोदी ने घर के बाकी सदस्यों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

बता दें कि पीएम मोदी जब भी गुजरात के दौरे पर गांधीनगर में होते हैं तो मां से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात के सिलसिले में 17 जनवरी से गांधीनगर में हैं। मोदी आज हजीरा में देश में बनी होवित्जर तोप के-9 वज्र देश को सौपेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत