1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया,अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक: राहुल गांधी

अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया,अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक: राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2021 10:23 am IST,  Updated : Nov 19, 2021 10:23 am IST

राहुल गांधी ने इसे अन्याय के खिलाफ जीत बताते हुए कहा कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया।

अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया,अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक: राहुल गांधी- India TV Hindi
अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया,अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक: राहुल गांधी Image Source : PTI

Highlights

  • देश के अन्नदाता ने अहंकार का सिर झुका दिया-राहुल गांधी
  • अन्याय के खिलाफ जीत मुबारक-राहुल गांधी
  • कृषि कानून वापसी के फैसले पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी के केंद्र सरकार के फैसले पर कहा कि यह अन्याय के खिलाफ जीत है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद अपने ट्वीट में ये बातें कही।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने इन तीनों कानूनों को लाने का फैसला किया था लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद हम उन्हें समझा पाने में कामयाब नहीं पाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत