1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पीएम मोदी रांची में करेंगे योग, कार्यक्रम को लेकर की गई समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पीएम मोदी रांची में करेंगे योग, कार्यक्रम को लेकर की गई समीक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2019 11:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 06:50 pm IST

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।

PM Modi will do yoga in Ranchi on World Yoga Day- India TV Hindi
PM Modi will do yoga in Ranchi on World Yoga Day

रांची: इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यहां बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत