1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी को UN के सबसे बड़े सम्मान 'चैम्पियंस ऑफ द अर्थ' से नवाजा गया

PM मोदी को UN के सबसे बड़े सम्मान 'चैम्पियंस ऑफ द अर्थ' से नवाजा गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2018 11:37 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 11:44 pm IST

चैम्पियंस ऑफ द अर्थ पर्यावरण के क्षेत्र में यूएन का यह सबसे बड़ा सम्मान है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों इस सम्मान से नवाजा गया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मान मिला है। पीएम मोदी को पर्यावरण के क्षेत्र में अहम फैसलों के लिए यूएन के चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें पर्यावरण के क्षेत्र में यूएन का यह सबसे बड़ा सम्मान है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों इस सम्मान से नवाजा गया हैं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का विषय है कि नरेंद्र मोदी को नीति नेतृत्व श्रेणी में संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  यह उन लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च मान्यता है जिनके कार्यों का पर्यावरण पर एक परिवर्तनीय प्रभाव पड़ा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत