1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे सऊदी अरब के दौरे पर, निवेश सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे सऊदी अरब के दौरे पर, निवेश सम्मेलन में लेंगे भाग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2019 09:21 am IST,  Updated : Oct 05, 2019 09:21 am IST

बता दें कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे। माना जा रहा है कि अजीत डोभाल का ये दौरा पीएम के सऊदी अरब दौरे का ग्राउंड तैयार करने के लिए था।

प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे सऊदी अरब के दौरे पर, निवेश सम्मेलन में लेंगे भाग- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे सऊदी अरब के दौरे पर, निवेश सम्मेलन में लेंगे भाग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी सऊदी अरब के रियाद में होने वाले निवेश सम्मेलन में भाग लेंगे। ये निवेश सम्मेलन 29 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अपने दौरे पर पीएम मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मुलाकात भी करेंगे।

Related Stories

बता दें कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे। माना जा रहा है कि अजीत डोभाल का ये दौरा पीएम के सऊदी अरब दौरे का ग्राउंड तैयार करने के लिए था।

पीएम मोदी सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच निवेश, आर्थिक संबंध के बारे में चर्चा होगी। पीएम मोदी सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों पर भी बात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत