1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K को PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

J&K को PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 07, 2015 06:23 pm IST,  Updated : Nov 07, 2015 09:58 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में 80 हज़ार करोड़ पैकेज का ऐलान करने के बाद जम्मू के रामबन में 450 मेगावाट की क्षमता वाले बगलियार हाइडल प्रोजेक्ट उद्घाटन किया और उधमपुर बनिहाल

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर...- India TV Hindi
PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर को दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में 80 हज़ार करोड़ पैकेज का ऐलान करने के बाद जम्मू के रामबन में 450 मेगावाट की क्षमता वाले बगलियार हाइडल प्रोजेक्ट उद्घाटन किया और उधमपुर बनिहाल के राज्यमार्ग को फॉरलेन करने के लिए आधारशीला रखी।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘विकास के लिए बिजली पानी और सड़कों का विकास करना जरूरी है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने की कोशिश कर रहा है। इसे कम किया जा सकता है अगर बिजली का उत्पादन नेचुरल ट्रिम से किया जाए।’

पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 175 गीगाबाइट उत्पादन किया जाए और जब 2022 में हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाए तब तक पूरे देश के हर गांव को बिजली कनेक्शन से जोड़ा जाए। हमने बीड़ा उठाया है कि 1000 दिन में 18000 गांवों को बिजली से जोड़ा जाए और वहां 24 घंटों बिजली मुहैया कराई जाए।

आगे उन्होंने कहा कि शहर के कूड़े से बिजली कैसे पैदा की जाए इस पर भी काम चल रहा है। सड़क का भी विकास में अहम योगदान है। सड़को पर भी हम बल दे रहे है।

जम्मू-कश्मीर को दिए गए 80 हजार करोड़ पैकेज को लेकर पीएम ने कहा, ‘यह जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। यह पूर्णविराम नहीं है यह तो शुरुआत है। अगर इस फंड को सही तरीके से खर्च किया जाएगा और इसका फीडबैक केंद्र सरकार को दिया जाएगा तो केंद्र सरकार के खजाने का मुंह जम्मू-कश्मीर के लिए खुला रहेगा।’

बता दे कि पीएम बनने के बाद मोदी 11वीं बार आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। राज्य में भाजपा और पीडीपी की सरकार बनने के बाद उनका यह दूसरा दौरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत