1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी, सोनिया ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी, सोनिया ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2015 11:05 am IST,  Updated : Oct 31, 2015 11:06 am IST

नई दिल्ली: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक बयान में कहा, "देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी

पीएम मोदी, सोनिया ने...- India TV Hindi
पीएम मोदी, सोनिया ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक बयान में कहा, "देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुबह उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचे। उन दोनों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी शक्ति स्थल पर इंदिरा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शक्ति स्‍थल पर प्रर्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कई कांग्रेस नेता और कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

इंदिरा गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री दिवंगत पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी थीं और उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था।

स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं इंदिरा गांधी सक्रिय राजनीति में अपने पिता जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद आईं। उन्होंने प्रथम बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला। इसके बाद शास्त्री जी के निधन पर वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गई। इंदिरा गांधी को वर्ष 1971 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

उन्होंने ही वर्ष 1974 को परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु शक्ति प्रदान की। उन्होंने देश का 1966 से 1977 तक तथा 1980 से 1984 तक देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

पंजाब में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले के कुछ महीने बाद इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी थी।

वह सर्वाधिक समय (जनवरी 1966-मार्च 1977) तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने 14 जनवरी, 1980 को एक बार फिर प्रधानमंत्री पद संभाला और इस पद पर अंतिम दम तक रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत