1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रायबरेली मॉडर्न कोच फैक्‍टरी में होगा मेट्रो और हाईस्‍पीड ट्रेन केे डिब्‍बों का निर्माण, जल्‍द ही हर साल बनेंगे 5000 कोच

रायबरेली मॉडर्न कोच फैक्‍टरी में होगा मेट्रो और हाईस्‍पीड ट्रेन केे डिब्‍बों का निर्माण, जल्‍द ही हर साल बनेंगे 5000 कोच

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2018 07:41 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 01:15 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी यहां पर 1100 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में अत्‍याधुनिक मार्डन रेल कोच फैक्‍ट्री का दौरा किया। यहां उन्‍होंने रोबोटिक लाइंस का मुआयना किया। प्रधानमंत्री यहां पर निर्मित 900वीं रैक और हमसफर एक्‍सप्रेस की रैक राष्‍ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले साल यहां से 711 डिब्‍बों का निर्माण हुआ था। वहीं आज 900 वें डिब्‍बे को हरी झंडी दिखाई गई है। आने वाले समय में यहां की उत्‍पादन क्षमता बढ़कर 5000 डिब्‍बों तक ले जाने की योजना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्‍द ही इस कारखाने से मेट्रो रेलों और हाईस्‍पीड ट्रेनों के डिब्‍बों का भी निर्माण किया जाएगा। 

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने यहां कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पहले देश के संसाधनों के साथ अन्याय हुआ है इसका उदाहरण ये रायबरेली फैक्ट्री भी है। यह फैक्‍ट्री 2010 में बन चुकी थी। लेकिन 4 साल तक सिर्फ यहां बाहर से डिब्बे लाकर सिर्फ पेंट और पेंच लगाए गए, उस वक़्त तक 3% मशीन ही काम कर रही थी। हमारी सरकार के कार्यकाल में वो पहला कोच निकाला जो रायबरेली में ही बना था। 

रायबरेली में प्रधानमंत्री नेे कहा: 

  • रायबरेली को हम ग्‍लोबल हब बनाने जा रहे हैं। 
  • अस्‍थाई कर्मचारियों की संख्‍या 2014 में 200 से बढ़कर आज 1500 हो गई है। 
  • मौजूदा सरकार ने 2000 कर्मचारियों को नियुक्‍त कर दिया है। 
  • सरकार ने स्‍वीकृत भर्तियों के मुकाबले आधी भर्ती की थी। 
  • पिछली सरकार ने रायबरेली के साथ धोखा किया। 
  • रेल कोच फैक्‍ट्री में पूरे देश में चलने वाली सभी मेट्रो रेल के डिब्‍बे बनेंगे।
  • रेल कोच फैक्‍टरी से हाईस्‍पीड ट्रेनों के डिब्‍बे भी निर्नित किए जाएंगे। 
  • फैक्‍टरी में पिछले साल 711 डिब्‍बे बने थे। आज मैंने 900 वें डिब्‍बे को हरी झंडी दिखाई है। अगले वर्ष 1400 का टारगेट है 
  • जल्‍द ही डिब्‍बे बनाने की क्षमता 3000 डिब्‍बे वार्षिक हो जाएगा। वहीं उत्‍पादन को 5000 डिब्‍बे वार्षिक तक बढ़ाने की योजना है। 
  • यूपीए सरकार के समय में रायबरेली के आसपास के उद्योगों से 1 करोड़ के सामान खरीदे जाते हैं, जबकि पिछले साल सवा सौ करोड़ का सामान खरीदा गया। 

बता दें कि रायबरेली रेल कोच फैक्‍ट्री की नींच यूपीए सरकार के दौरान रखी गई थी। इसे देश का अब तक का सबसे आधुनिक रेल कारखाना माना जा रहा है। रेल कोच फैक्‍ट्री का दौरा करने के बाद वे रायबरेली से बांदा के बीच 558 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाइवे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रायबरेली को 1100 करोड़ रुपए की विभिन्‍न परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

रायबरेली दौरे के बाद प्रधानमंत्री प्रयागराज जाएंगे। यहां अगले महीने से कुंभ शुरू होने जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री महाकुंभ की तैयारियों का जायजा  लेंगे। साथ ही वे शाम को महाआरती में भी शामिल होंगे। 

PM Modi
PM Modi

संगम पर महाआरती 

रायबरेली के बाद प्रधानमंत्री 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। प्रयागराज में अगले साल कुंभ होना है। यूपी और केंद्र सरकार इसे ग्‍लोबल आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। कुंभ के दौरान 71 देशों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री आज कुंभ मेले की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री करीब 45 मिनट वे संगम तट पर रहेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। यहां पर वे हेलिकॉप्‍टर से प्रयाग कॉलोनी का दौरा करेंगे। वापसी में प्रधानमंत्री प्रयागराज एयरपोर्ट की नई बिल्‍डिंग का लोकार्पण भी करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत