1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजकोट में पीएम मोदी का रोड शो, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

राजकोट में पीएम मोदी का रोड शो, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2017 04:44 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 05:37 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में रोड शो करनेवाले हैं। पीएम मोदी जैसी ही राजकोट पहुंचे बड़ी संख्या में लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। पीएम ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।

PM modi- India TV Hindi
PM modi

राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में रोड शो करनेवाले हैं। पीएम मोदी जैसी ही राजकोट पहुंचे बड़ी संख्या में लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। पीएम ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।  थोड़ी देर में वे यहां एक जनसभा को संबोधित करनेवाले हैं।

इससे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "गौ-भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी। महात्मा गांधी आज होते तो इसके खिलाफ होते।"

उन्होंने गोरक्षकों को महात्मा गांधी और विनोबा भावे के जीवन से सीख लेने की नसीहत भी दी। गोरक्षकों को यह कड़ा संदेश देते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए। मोदी ने कहा कि विनोबा भावे से बड़ा कोई गोरक्षक नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा, क्योंकि यही हमारे मूलभूत संस्कार हैं। इंसान को कानून हाथ में लेने का हक नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत