1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी बुधवार को करेंगे ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित

पीएम मोदी बुधवार को करेंगे ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 02:35 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित करेंगे। यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर के लोगों की नजर होगी।

PM Narendra Modi to address India Ideas Summit tomorrow- India TV Hindi
PM Narendra Modi to address India Ideas Summit tomorrow Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित करेंगे। यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर के लोगों की नजर होगी। शिखर सम्मेलन के दौरान दौरान कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और उनके संबंधों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस साल के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ की विषयवस्तु ‘बेहतर भविष्य का निर्माण’ है। बयान में कहा गया कि शिखर सम्मेलन में भारत और अमेरिकी सरकार के शीर्ष नीति-निर्माता, अधिकारी और व्यापार तथा समाज के विचारक शामिल होंगे। 

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 21-22 जुलाई को होगा। इस साल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ, वर्जीनिया के सीनेटर मार्क वार्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली शामिल हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और दोनों देशों के बीच भविष्य में रिश्ते जैसे विषयों पर चर्चा होगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत