नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों को सुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'प्रगती' नाम की नई वेबसाइट का अनावरण आज करेंगे। मोदी, जनता की शिकायतों का जल्द समाधान के लिए हर महीने विडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों और केंद्र के साथ सचिव स्तर की बैठक करेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय की वेबसाइट 'पीएमओ सापीजीआरएमएस'से अलग, 'प्रगती' वेबसाइट में भ्रष्टाचार वर्ग के अंदर 9 उप-वर्ग होंगे जो की विभिन्न सरकारी मंत्रालयों की शिकायत दर्ज करेंगे।
पिछली वेबसाइट में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज़ करेने के लिए सिर्फ 1 सामान्य वर्ग था, जब्कि नई वेबसाइट में कई वर्ग होंगे जो की विभिन्न सरकारी मंत्रालयों की शिकायत दर्ज करेंगे।
इस श्रेणी के अंतर्गत दूरसंचार, रेलवे, वित्तीय सेवा विभाग, विद्युत मंत्रालय, पेट्रोलियम, भारी उद्योग, शहरी विकास, सड़क परिवहन, ग्रामीण विकास और कई विभाग आते हैं।
इस तरह के वर्गीकरण और उप-वर्गीकरण करके, नई वेबसाइट में शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों के साथ और अधिक विशिष्ट होने में मदद मिलने की उम्मीद है।